Close Menu
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्‍तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
Facebook X (Twitter) Instagram
Sapt Sindhu BharatSapt Sindhu Bharat
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्‍तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending Topics:
  • झारखण्ड
    • रांची
  • बिहार
  • उत्‍तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • मीठी मिर्ची
  • सप्तसिंधु भारत स्पेशल
Sapt Sindhu BharatSapt Sindhu Bharat
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
Headlines झारखण्ड रांची राजनीति

रांची से उठेगी संविधान बचाओ की हुंकार , रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

सप्तसिंधु भारतBy सप्तसिंधु भारत29. April 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram LinkedIn WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
डॉ. कुमार राजा की अध्यक्षता में बनी रणनीति,
3 मई को पुराना विधानसभा मैदान में होगा जनसैलाब

रांची : कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित “संविधान बचाओ रैली” को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने की।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, महानगर के सभी प्रखंड अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन समेत फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 3 मई 2025 को रांची स्थित पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाली रैली को ऐतिहासिक और जनसैलाबी बनाने की रणनीति तय करना था।

लोकतंत्र और संविधान पर हमला: वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बैठक के दौरान वक्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।

डॉ. कुमार राजा ने कहा, “केंद्र सरकार लोकतंत्र के चारों स्तंभों — विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया , पर व्यवस्थित रूप से हमला कर रही है। अभिव्यक्ति की आज़ादी छीनी जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं को बंधक बनाया जा रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि 3 मई को रांची में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जनता एकजुट होकर तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ मजबूत संदेश देंगे। उन्होंने रैली को “संविधान के समर्थन में जनसैलाब” करार दिया।

कांग्रेस नहीं डरेगी: सुबोध कान्त सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय ने कहा कि “देश इस समय अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

उन्होंने कहा कि 3 मई की रैली सत्ता के गलियारों में जनता की आवाज बनकर गूंजेगी।

संघर्ष की भूमि से उठेगी लोकतंत्र की आवाज: बन्ना गुप्ता

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “झारखंड की धरती हमेशा संघर्ष और अधिकारों की रक्षा की गवाह रही है। आज जब आरक्षण, स्वतंत्रता और न्याय जैसे संवैधानिक अधिकारों पर हमला हो रहा है, तब झारखंड के लोग पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने कहा कि 3 मई को रांची में विशाल जनसमूह संविधान के पक्ष में एकजुटता का प्रदर्शन करेगा।

जमीन स्तर पर तैयारियां, जनसंपर्क होगा तेज

बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रखंड, वार्ड और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे नागरिकों को इस रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

प्रदेश कांग्रेस की जनता से अपील

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे 3 मई 2025 को पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा, रांची में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में भारी संख्या में भाग लें और संविधान की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं।

प्रमुख उपस्थित नेता

इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हुसैन खान, पर्यवेक्षक दीपू सिन्हा, कमल ठाकुर, चंचल चटर्जी, आलोक तिवारी, राखी प्रियदर्शनी, शादाब खान, विक्की ठाकुर, गौरव सिंह, नीतू कुमारी, मो. हुसैन अंसारी सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Telegram Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
banna gupta congress jharkhand Kumar raza Samvidhan bachao rally subodhkant sahay
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर अयोध्या पर हुआ धर्म ध्वज स्थापित,42 फीट लंबाई और 5.5 टन वजनी है…
Next Article देशभर में दूध की कीमतों में हुई वृद्धि,मदर डेयरी ने बढ़ाई 2 रूपये कीमत

Related Posts

बहरीन में असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान: “पाकिस्तान हमलावर है, पीड़ित नहीं, उसे FATF ग्रे लिस्ट में वापस लाना चाहिए”

26. May 2025

अधिकारियों को बलि का बकरा बनाकर बच रहे हैं नेता! विनय चौबे की गिरफ्तारी पर अजय शाह ने कही बड़ी बात

22. May 2025

मारा गया डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली?छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को किया ढेर

21. May 2025
Leave A Reply Cancel Reply

सोशल कनेक्शन
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp
अभी-अभी

बहरीन में असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान: “पाकिस्तान हमलावर है, पीड़ित नहीं, उसे FATF ग्रे लिस्ट में वापस लाना चाहिए”

उत्तर प्रदेश,दिल्ली सहित कई राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने दी सावधान रहने की सलाह….!

भारत में फिर से कोरोना की दस्तक,दिल्ली एनसीआर सहित मुंबई गुजरात में मिले कोरोना पॉजिटिव

अधिकारियों को बलि का बकरा बनाकर बच रहे हैं नेता! विनय चौबे की गिरफ्तारी पर अजय शाह ने कही बड़ी बात

मारा गया डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली?छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को किया ढेर

Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
© 2025 SaptSindhuBharat.com. Designed by Forever Infotech.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.