नई दिल्ली:जहाँ देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं वहीं कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश आफत बनकर बरस रही है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है जिससे सड़कों पर भारी जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों को अपने दैनिक जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है।दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हो गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 34.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। गुरुवार को लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। रात के सन्नाटे को चीरती बिजली की चमक और तेज गर्जना से माहौल भयभीत करने वाला हो गया। लखनऊ में लोगों ने बिजली गुल होने, पेड़ों के गिरने और सड़क पर जलभराव की समस्याओं का सामना किया। वहीं, हरदोई , सीतापुर , बस्ती और कानपुर में भी 45 मिनट में लगभग 14 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई और गर्मी से कुछ राहत मिली। बस्ती में तीन दिन से बारिश देर रात हुई हैं। लखनऊ में भी गुरुवार रात शुक्रवार सुबह हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया हैं। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा हैं गर्मी का एहसान होने लगा हैं लेकिन गनीमत यह हैकि हवा अभी चल रही हैं।
महाराष्ट्र-UP समेत कई राज्यों में बारिश, तूफान और बिजली का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5℃ की कमी और न्यूनतम तापमान में 2-3℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 28 मई तक बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं झांसी में सबसे ज्यादा 40.6℃ और सबसे कम गोरखपुर में 28.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। गोरखपुर में 19.6mm तक बारिश दर्ज की गई है। आज रदेश में मौसम बदला-बदला सा रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।