नई दिल्ली:केजीएफ स्टारर अभिनेता यश उज्जैन के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने अभिनेता यश से मिलकर उनके उज्जैन दौरे पर चर्चा की। इसके बाद सोमवार तड़के अभिनेता यश बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। पारंपरिक परिधान में यश ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अभिनेता यश ने बाबा महाकाल के दर्शन करके कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं भगवान शिव का आशीर्वाद चाहता था, क्योंकि मैं शिव का बहुत बड़ा भक्त हूं। बाबा महाकाल की अनुभूति ही अलग है। मैंने सभी की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह ‘TOXIC’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। जिसमें यश को एक खतरनाक लुक में देखा जा रहा है। सिर में गोल टोपी और हाथ में बंदूक लेकर KGF के Rocky Bhai की तरह ही यश को बवंडर मचाते हुए देखा जा रहा है।
वहीं KGF स्टार अभिनेता यश ने मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव से भी मुलाकत की है। इस बीच दोनों के बीच बैठक हुई और लंबी बातचीत चली। सीएम मोहन यादव ने यश के साथ मुलाक़ात की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा- ”आज उज्जैन में लोकप्रिय अभिनेता यश ने सौजन्य भेंट की। अपने उत्कृष्ट अभिनय से आप फिल्म जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं, मेरी यही शुभकामनाएं हैं।”