Close Menu
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्‍तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
Facebook X (Twitter) Instagram
Sapt Sindhu BharatSapt Sindhu Bharat
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • उत्‍तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending Topics:
  • झारखण्ड
    • रांची
  • बिहार
  • उत्‍तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • मीठी मिर्ची
  • सप्तसिंधु भारत स्पेशल
Sapt Sindhu BharatSapt Sindhu Bharat
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
दुनिया देश राजनीति राज्य सप्तसिंधु भारत स्पेशल

पहलगाम आतंकी हमला : गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी..

Amit BhadauriaBy Amit Bhadauria23. April 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram LinkedIn WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के शवों पर बुधवार को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और हमले में बचे लोगों को आश्वासन दिया कि इस नृशंस कृत्य के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। शाह ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित की। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री ने मारे गए लोगों के परिवारों और हमले में जीवित बचे अन्य लोगों से बाद में बात की।

जम्मू कश्मीर में  जिस तरह से आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया और पर्यटकों को अपना निशाना बनाया, उसने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस टेरर अटैक पर रिएक्ट किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बुधवार को पहलगाम में बैसरन का दौरा किया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी भी शामिल थे। आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की पूरी लिस्ट सामने आई है। इसमें महाराष्ट्र के 4, गुजरात के तीन और कर्नाटक के दो सैलानी शामिल हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने लाइव 92 न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘पाकिस्तान का इससे कोई संबंध नहीं है। यह सब उनके ही घर में ही शुरू हुआ है। भारत के खिलाफ कथित राज्यों में क्रांति चल रही है। एक या दो नहीं, बल्कि दर्जनों चल रहे हैं। नगालैंड से कश्मीर, छत्तीसगढ़ में, मणिपुर में ऐसा हो रहा है। इन सभी स्थानों पर भारत सरकार के खिलाफ क्रांति हो रही है।’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Telegram Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
#AmitShah #pahalgam #TerrorAttack #JammuAndKashmir Central Home minister Amit shah saptsindhubharat news गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम आतंकी हमला सप्त सिंधु भारत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला! जम्मू कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की
Next Article पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण और घोर निंदनीय ….. : योगी आदित्यनाथ

Related Posts

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी-मथुरा ईदगाह सुनवाई, आम महोत्सव का शुभारंभ, बागपत में हादसा

4. July 2025

अमेरिकी संसद से पास हुआ ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा 

4. July 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार साल के कार्यकाल पर दी बयान, आर्थिक रिकवरी और राजनीतिक स्थिरता पर जोर

4. July 2025
Leave A Reply Cancel Reply

सोशल कनेक्शन
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp
अभी-अभी

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी-मथुरा ईदगाह सुनवाई, आम महोत्सव का शुभारंभ, बागपत में हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी को 24 घंटे के भीतर हत्या की मिली धमकी

अमेरिकी संसद से पास हुआ ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार साल के कार्यकाल पर दी बयान, आर्थिक रिकवरी और राजनीतिक स्थिरता पर जोर

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की प्रगति और मोदी की ऐतिहासिक यात्रा: एक नई शुरुआत

Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
© 2025 SaptSindhuBharat.com. Designed by Forever Infotech.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.