नई दिल्ली:पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव को लेकर ममता ने कहा कि हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। हम आंतरिक और बाह्रा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सरकार के साथ हैं।
ममता ने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंसा सुनियोजित तरीके से भड़काई गई। बाहर से लोग यहां आए थे। उन्होंने दावा किया कि मैंने अधिकतर साजिशों का पर्दाफाश कर दिया है, मैं मीडिया के सामने इसका राजफाश करूंगी। साबित करूंगी कि क्या हुआ था और कौन लोग शामिल थे। दुर्भाग्य से कुछ मीडिया संस्थान बेबुनियाद बातें फैलाने में भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गए हैं।
मुख्यमंत्री ने केंद्र को अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के बजाय, हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी की भी याद दिलाई। ममता ने कहा कि जब आप कुर्सी पर होते हैं, तो आप लोगों को धार्मिक आधार पर नहीं बांट सकते।